होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कलेक्टर की पहल रंग लाई, मेडिकल कॉलेज में बनेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 28, 2026 10:08 AM

सिंगरौली। शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली के विद्यार्थियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कलेक्टर गौरव बैनल की पहल पर सीएसआर मद से मेडिकल कॉलेज परिसर में खेल अधोसंरचना विकसित करने की परियोजना को आदित्य बिरला सीएसआर की स्वीकृति मिल गई है। परियोजना के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

शासकीय मेडिकल कॉलेज सिंगरौली के विद्यार्थियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलने जा रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल की पहल पर सीएसआर मद से मेडिकल कॉलेज परिसर में खेल अधोसंरचना विकसित करने की परियोजना को आदित्य बिरला सीएसआर से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के तहत परिसर में आधुनिक एक्रिलिक बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, तीन बैडमिंटन कोर्ट, दो टेबल टेनिस टेबल तथा एक बिलियर्ड्स कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं के विकसित होने से मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, व्यायाम और फिटनेस के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने विद्यार्थियों के लिए खेल सुविधाओं के अभाव को महसूस किया था। इसके बाद उन्होंने सीएसआर मद से खेल अधोसंरचना विकसित कराने की पहल की, जिसके परिणामस्वरूप परियोजना को मंजूरी मिली। कलेक्टर का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थी तनावमुक्त वातावरण में अध्ययन के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी कर सकें। इससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा और मेडिकल कॉलेज का परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment