हरदोई। जिले में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे पर लटका देख सदमे में उसकी 46 वर्षीय मां ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम मां-बेटे की मौत की हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 16 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे पर लटका देख सदमे में उसकी मां ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अजीत सिंह चौहान के अनुसार, पिहानी चुंगी क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश गुप्ता के 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु ने मंगलवार शाम घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की यह हालत देखकर उसकी 46 वर्षीय मां गीता गहरे सदमे में आ गईं और तीसरी मंजिल से कूद गईं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोर ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस दर्दनाक घटना से परिवार और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
