होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गुरु पूर्णिमा पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, July 29, 2026 12:22 PM

मनोरंजन डेस्क। टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। करिश्मा ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर नवजात के नन्हे पैरों की तस्वीर साझा करते हुए फैंस के साथ साझा किया। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

टीवी इंडस्ट्री से खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बन गए हैं। करिश्मा ने 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर नवजात के नन्हे पैरों की प्यारी झलक साझा करते हुए दी, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। करिश्मा और वरुण ने शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने 6 अप्रैल 2026 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और इसके बाद वह सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट और प्रेग्नेंसी से जुड़े खास पल साझा करती रही थीं। हाल ही में उनकी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई गोद भराई भी काफी चर्चा में रही थी। करिश्मा तन्ना और बिजनेसमैन वरुण बंगेरा की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही अभिनेत्री स्मृति ईरानी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई फिल्म और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment