होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बीरभूम में 20 करोड़ से ज्यादा नकदी और 15 किलो सोना बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, July 30, 2026 3:34 AM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के ठिकाने से 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और 15 किलोग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी देवचा गांव स्थित मीनार मंडल के दो मंजिला मकान पर की गई। बरामद सोने में 14 एक-एक किलो की सोने की छड़ें और 100-100 ग्राम के 10 सोने के बिस्कुट शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये बताई गई है। नकदी की गिनती देर रात तक जारी रही।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी के ठिकाने से 20 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और 15 किलोग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी सरकारी बस चालक से पत्थर कारोबारी बने मीनार मंडल के देवचा स्थित दो मंजिला मकान से हुई। बरामद सोने में 14 एक-एक किलो की छड़ें और 100-100 ग्राम के 10 बिस्कुट शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये है। नकदी की गिनती देर रात तक जारी रही और राशि 20 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, मीनार मंडल फरार पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का रिश्तेदार है। टुल्लू का नाम पहले भी मवेशी तस्करी, अवैध खनन और राजस्व चोरी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। छापेमारी के दौरान मीनार मंडल और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह अवैध वसूली और राजस्व चोरी से अर्जित संपत्ति का हिस्सा हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दोषियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले राजनीतिक नेताओं की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment