होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन व जांच कराएं: कमिश्नर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 31, 2026 6:51 AM

सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के कलेक्टरों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने, हाई रिस्क गर्भवतियों का समय पर उपचार कराने और इसकी जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।

रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा हाई रिस्क गर्भवतियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। कमिश्नर ने कहा कि 7 अगस्त से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विकासखंड एवं क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिया जाए। शिविरों से पहले सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, दस्तक अभियान, सिकल सेल एनीमिया की जांच, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, पोषण पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्था, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने सीधी और सिंगरौली जिले में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment