सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर शनिवार को तेज रफ्तार बल्कर वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र के पूर्वी बाईपास में तेज रफ्तार बल्कर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर शव को रीवा-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों के प्रदर्शन के चलते करीब दो घंटे तक एनएच-39 पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
