होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चितरंगी में ‘नशे से दूरी… है जरूरी 2.0’ अभियान का समापन, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 31, 2026 12:00 PM

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम करथुआ पंचायत भवन में “नशे से दूरी… है जरूरी 2.0” अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नशा विरोधी मुहिम को सफल बनाने में आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

थाना चितरंगी अंतर्गत ग्राम करथुआ पंचायत भवन में मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी… है जरूरी 2.0” अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में सहयोग देने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह की मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की बुराई से मुक्त बनाने के लिए पुलिस और आमजन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके बाद आयोजित जन चौपाल में राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment