सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से जुलाई माह के अंतिम दिन शुक्रवार को 4 अधिकारियों और 52 कर्मचारियों सहित कुल 56 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन कर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का अभिनंदन किया गया।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में जुलाई माह के अंतिम दिन 4 अधिकारियों और 52 कर्मचारियों सहित कुल 56 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन एवं विदाई समारोह आयोजित कर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) श्री दिनेश दंडोतिया तथा प्रशासन विभाग के यूडीसी क्लर्क श्री अरविंद सिंह भी सेवानिवृत्त हुए। समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे। निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से एनसीएल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी ने श्री दिनेश दंडोतिया की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जटिल समस्याओं के त्वरित समाधान की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और एनसीएल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कंपनी की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किए गए।
