सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास, पीएम आवास प्लस, पीएम जनमन और धरती आबा अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों के आवास शीघ्र स्वीकृत कर एक सप्ताह में प्रथम किस्त जारी करने तथा 15 अगस्त से पहले पूर्ण आवासों की तीसरी किस्त उपलब्ध कराने को कहा।
कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं की जनपदवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम आवास प्लस, पीएम जनमन और धरती आबा अभियान के तहत सभी पात्र हितग्राहियों के आवास शीघ्र स्वीकृत कर एक सप्ताह के भीतर प्रथम किस्त जारी करने तथा 15 अगस्त से पहले पूर्ण आवासों की तृतीय किस्त उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत जन-जन अभियान, पौधरोपण, जल गंगा संवर्धन, रूफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग और “एक बगिया मां के नाम” अभियान को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के स्थायी उपाय अपनाने और स्व-सहायता समूहों को फलदार पौधे उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण, वेस्ट ऑन व्हील योजना के विस्तार और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही 15वें वित्त आयोग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने 7 अगस्त से शुरू होने वाले जन विश्वास अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सभी पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
