होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बाजार जाने के बाद लापता किशोरी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 1, 2026 11:31 AM

सिंगरौली। जिले के बरका चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठदहा गांव के पठारी दह जंगल में एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह गाय चरा रहे चरवाहों ने शव देखा और तत्काल बरका चौकी पुलिस को सूचना दी।

जिले के बरका चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठदहा गांव के पठारी दह जंगल में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना गाय चरा रहे चरवाहों ने बरका चौकी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंधियरिंया निवासी राजभान सिंह की बेटी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी शुक्रवार को बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment