होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

इंस्टाग्राम हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, फर्जी पुलिस बनकर करते थे लाखों की उगाही

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 2, 2026 5:09 AM

मेरठ। मेरठ पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को हनीट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रिठानी निवासी राहुल पाल और पुट्ठा निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य खुद को पुलिसकर्मी, वरिष्ठ अधिकारी या पत्रकार बताकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते थे।

मेरठ पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को हनीट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रिठानी निवासी राहुल पाल और पुट्ठा निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य कभी पुलिसकर्मी, कभी बड़े अधिकारी तो कभी पत्रकार बनकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर लाखों रुपये ऐंठते थे। पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी निवासी नीरज पाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि शशांक शर्मा समेत गिरोह के सदस्यों ने फर्जी एफआईआर दिखाकर पीड़ित से दो लाख रुपये की मांग की और उसके खाते से 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर युवकों से दोस्ती करता था और उन्हें मोहकमपुर स्थित एक कार्यालय में बुलाता था। वहां पहुंचने पर फर्जी लड़की गायब हो जाती थी, जबकि गिरोह के सदस्य नकली पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित को फर्जी वीडियो और एफआईआर दिखाकर जेल भेजने की धमकी देते थे और मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment