रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार नगर स्थित खरौली रोड पर निर्माणाधीन जलसा मैरिज लॉन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय छत के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखे वीडियो-
जिले के ऊंचाहार नगर स्थित खरौली रोड पर निर्माणाधीन जलसा मैरिज लॉन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय निर्माण कार्य चल रहा था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना मैरिज लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैरिज लॉन के संचालक मोहम्मद आजम ने बताया कि निर्माणाधीन छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। कुछ मजदूर छत के किनारे मौजूद थे कि तभी पूरी छत अचानक ढह गई। एक मजदूर मलबे के साथ नीचे गिर गया, जबकि दो अन्य मजदूर दीवार का सहारा लेकर सुरक्षित बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि किसी भी मजदूर को गंभीर चोट नहीं आई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बेहद भयावह था। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन निर्माणाधीन मैरिज लॉन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
