होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

हरिद्वार में गंगानहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 2, 2026 12:04 PM

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगानहर में नहाते समय चंडीगढ़ के चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास हुआ। मृतकों की पहचान सेक्टर-30/बी निवासी भरत उर्फ बिट्टू (16), नीतिश, शिवांशु तथा सेक्टर-26 निवासी रोहित के रूप में हुई है।

देखे वीडियो- 

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ के चार किशोरों की गंगानहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास उस समय हुआ, जब चारों कांवड़िए स्नान के लिए नहर में उतरे थे। मृतकों की पहचान सेक्टर-30/बी निवासी भरत उर्फ बिट्टू (16), नीतिश, शिवांशु तथा सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से 17 श्रद्धालुओं का एक समूह 28 जुलाई को कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। कांवड़ लेकर लौटने से पहले चारों किशोर गंगानहर में नहाने उतरे। बताया जा रहा है कि सबसे पहले भरत उर्फ बिट्टू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीनों साथी भी आगे बढ़े, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वे भी गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों और राहत दल ने खोज अभियान चलाकर चारों के शव बरामद किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में नीतिश और शिवांशु अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे के बाद चारों परिवारों में मातम पसरा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर बच्चे नहा रहे थे वहां आगे गहरा गड्ढा था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। प्रशासन ने लोगों से नहरों और गहरे जलाशयों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment