हैदराबाद। मधुरा नगर थाना क्षेत्र के कर्मिका नगर में 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही किराए की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी सात मोटरसाइकिलों से टकराने के बाद दो राहगीरों को कुचल गई। हादसे में 50 वर्षीय राज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हैं।
देखे वीडियो-
मधुरा नगर थाना क्षेत्र के कर्मिका नगर में 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही किराए की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी सात मोटरसाइकिलों और दो राहगीरों से टकरा गई। हादसे में 50 वर्षीय राज कुमार की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ मारुति बलेनो कार में घूमने निकला था। कार उसके 19 वर्षीय दोस्त ने किराए पर ली थी। ड्राइविंग का अनुभव नहीं होने के बावजूद नाबालिग ने वाहन चलाया और नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार पहले सात खड़ी बाइक से टकराई और फिर सड़क पार कर रहे दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है कि किराए की कार नाबालिग तक कैसे पहुंची और वाहन किराए पर देने में नियमों का पालन किया गया था या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
