होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, एक बच्चे ने तैरकर बचाई जान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, August 3, 2026 8:36 AM

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रविवार को तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चा तैरकर बाहर निकल आया और ग्रामीणों को सूचना देकर मदद बुलाई।

महराजगंज जिले में तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर स्थित पोखरा टोला में रविवार दोपहर हुआ। जानकारी के अनुसार, राजबीर यादव (13), नीतीश यादव (12), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15) तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजबीर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट के रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह तीनों दोस्तों की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और लोहिया नगर स्थित खेखड़ा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment