आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डीजल से भरे एक टैंकर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर हाइडिल परिसर के पास उस समय हुआ, जब टैंकर का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर हाइडिल परिसर में घुस गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।
जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक डीजल टैंकर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर हाइडिल परिसर के पास हुआ, जहां टायर फटने के बाद अनियंत्रित टैंकर हाइडिल परिसर में घुस गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे टैंकर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। अग्निशमन विभाग ने बताया कि मृतकों में मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार और महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी पृथ्वीराज की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। टैंकर के अंदर फंसे शवों को निकालने के लिए आयरन कटर से वाहन को काटकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के चलते हाइडिल परिसर की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों, टैंकर में सवार लोगों की वास्तविक संख्या और हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।
