होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जूस में जहर देकर गर्भवती पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप, पति पर केस दर्ज

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, August 4, 2026 6:21 AM

पंजाब। लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दूसरी महिला से कथित अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक गर्भवती महिला ने अपने पति पर जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना में गर्भवती पत्नी को कथित रूप से जूस में जहरीला पदार्थ पिलाकर गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता हरलीन कौर ने बताया कि उसकी शादी 1 दिसंबर 2024 को सुखविंदर सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पति के एक अन्य महिला से कथित संबंधों की जानकारी मिली। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता था और साथ नहीं रहने की बात कहता था। महिला का आरोप है कि 6 जून को आरोपी ने साजिश के तहत उसे जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जूस पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसने पुलिस को बयान दिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment