सिंगरौली। जिले में परिवहन नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रखड़ परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच की गई।
जिले में परिवहन नियमों के प्रभावी पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) सिंगरौली द्वारा सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रखड़ परिवहन में संलग्न वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। वहीं विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामलों में 10 अन्य वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 1 लाख 37 हजार रुपये का राजस्व भी वसूला। विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा, वैध दस्तावेजों की उपलब्धता और परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, निर्धारित परिवहन नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं नियमसम्मत परिवहन व्यवस्था में सहयोग करें।
