होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली को 69 नए शाला भवनों की सौगात, विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित शिक्षण वातावरण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 5, 2026 4:13 AM

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के सतत प्रयासों से जिले को बड़ी सौगात मिली है। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत 69 नवीन शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इन भवनों के निर्माण से जिले के विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और जर्जर स्कूल भवनों की समस्या दूर होगी।

जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर गौरव बैनल के सतत प्रयासों से राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल ने सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत 69 नवीन शाला भवनों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधायुक्त और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। स्वीकृत भवनों में 25 स्कूल भवनों का निर्माण सर्व शिक्षा अभियान तथा 44 भवनों का निर्माण पीआईयू के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं, पिछले सत्र 2025-26 में स्वीकृत 35 भवनों में से 26 के लिए जिला शिक्षा केंद्र और 9 के लिए पीआईयू द्वारा निविदाएं जारी कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के शेष जर्जर विद्यालय भवनों को भी जल्द बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा केंद्र को डीएमएफ और सीएसआर मद से निर्माण कार्यों के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित विद्यालय भवन उपलब्ध कराए जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि मजबूत और सुरक्षित विद्यालय भवन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहली आवश्यकता हैं। जिला प्रशासन प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment