कानपुर। जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित मकनपुर में चेहल्लुम के अवसर पर आयोजित मुफ्त बिरयानी वितरण कार्यक्रम के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। देर रात बड़ी संख्या में लोग बिरयानी लेने पहुंच गए, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का-मुक्की के बीच बिरयानी बांट रहे कार्यकर्ता पीछे हट गए और स्टैंड पर रखी बिरयानी की डेग जमीन पर गिर गई।
देखे वीडियो-
बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर में चेहल्लुम के मौके पर आयोजित मुफ्त बिरयानी वितरण कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था के चलते अफरा-तफरी मच गई। भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की बढ़ने से बिरयानी से भरी डेग स्टैंड से नीचे गिर गई। इसके बाद जमीन पर बिखरी बिरयानी उठाने के लिए लोगों में छीना-झपटी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात बड़ी संख्या में युवक बिरयानी लेने पहुंच गए। भीड़ अनियंत्रित होने पर वितरण कर रहे कार्यकर्ता पीछे हट गए और इसी दौरान बिरयानी की डेग पलट गई। देखते ही देखते लोग जमीन पर गिरी बिरयानी उठाने के लिए एक-दूसरे पर टूट पड़े। धक्का-मुक्की में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयोजन स्थल पर मची अव्यवस्था साफ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने किसी गंभीर घायल या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है।
