सिंगरौली। चितरंगी क्षेत्र में बदहाल आवागमन व्यवस्था ने प्रशासन के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने के बजाय नाला पार कर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ रहा है। सामने आई तस्वीरों में बच्चे पेंट उतारकर एक हाथ में कपड़े और दूसरे हाथ में किताबें लेकर नाला पार करते दिखाई दे रहे हैं।
चितरंगी क्षेत्र में बारिश के बीच स्कूली बच्चों की तस्वीरें प्रशासनिक दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को नाला पार करना पड़ रहा है। पानी से कपड़े बचाने के लिए बच्चे पेंट उतारकर एक हाथ में कपड़े और दूसरे में किताबें लेकर नाला पार करने को मजबूर हैं। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में सिर्फ किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें रोजाना रास्ते की जद्दोजहद से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव बढ़ने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
