सिंगरौली। ग्राम पंचायत खमरिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक शुक्रवार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 36 विभागों के अधिकारी पहुंचकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
जिले के ग्राम पंचायत खमरिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने की। उन्होंने ग्रामीणों को अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक शुक्रवार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 36 विभागों के अधिकारी पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाना है। इसके बाद उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सिंगरौली शाखा में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किसानों को अब तीन लाख रुपये तक का ऋण एक वर्ष की अवधि के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले ऋण चुकाने की अवधि छह माह थी, जिसे बढ़ाकर एक वर्ष किया गया है। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।
