कांकेर। पखांजूर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सांप के काटने के बाद एक युवक ने उसी सांप को पकड़कर गले में डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पखांजूर में सांप के काटने के बाद एक युवक उसी सांप को गले में डालकर करीब 14 किलोमीटर बाइक चलाते हुए अस्पताल पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पखांजूर निवासी देवजीत सरकार पिछले करीब 8 वर्षों से सांपों का रेस्क्यू करते हैं। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें काट लिया। घबराने के बजाय उन्होंने सांप को पकड़ लिया और उसे गले में डालकर बाइक से अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों को सांप दिखाया, ताकि उसकी पहचान कर इलाज किया जा सके। राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था और उपचार के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार सांप के काटने के बाद उसे पकड़ना या साथ ले जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मामलों में सांप से दूरी बनाकर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना ही सुरक्षित है।
