पटना। कदमकुआं थाना क्षेत्र के नवल किशोर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से करीब 15 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता स्मिता भारती बच्चे को कोचिंग से लेने जा रही थीं, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
दमकुआं थाना क्षेत्र के नवल किशोर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से करीब 15 ग्राम सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी सब्जीमंडी रोड की ओर फरार हो गए। पीड़िता स्मिता भारती बच्चे को कोचिंग से लेने जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन खींच ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
