होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 11 दिन में 400 करोड़ पार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 9, 2026 12:48 PM

मनोरंजन डेस्क। टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 30 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने महज 11 दिनों में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’, आमिर खान की ‘दंगल’ और विजय की ‘लियो’ जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। 30 जुलाई को रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने महज 11 दिनों में भारत में 400 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’, आमिर खान की ‘दंगल’ और विजय की ‘लियो’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने भारत में 60 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग की थी, जबकि पहले वीकेंड में इसका कलेक्शन 254 करोड़ रुपये रहा। दूसरे शुक्रवार को 15 करोड़ और शनिवार को करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 380 करोड़ रुपये पहुंच गया। रविवार दोपहर तक फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये और जोड़ लिए, जिसके बाद इसका कलेक्शन 391 करोड़ रुपये हो गया। अनुमान है कि रविवार तक फिल्म करीब 420 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा छू सकती है। ‘ब्रांड न्यू डे’ की रफ्तार अब बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों को भी चुनौती दे रही है। भारत में सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने करीब 320 करोड़, विजय की ‘लियो’ ने 341 करोड़ और आमिर खान की ‘दंगल’ ने करीब 387 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म अब इन सभी को पीछे छोड़ चुकी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment