होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दूसरी बार बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, August 16, 2026 7:42 AM

मनोरंजन डेस्क। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी और अभिनेता कुणाल वर्मा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल दूसरी बार माता-पिता बना है। पूजा ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया और अपने व्लॉग के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी और अभिनेता कुणाल वर्मा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। पूजा बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया और अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। साथ ही नन्ही बेटी की पहली झलक भी दिखाई। डिलीवरी से पहले पूजा के साथ परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद रहे। व्लॉग में ऑपरेशन थिएटर के बाहर परिवार की बेचैनी और बेटी के जन्म के बाद खुशी के भावुक पल देखने को मिले। जैसे ही बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पूजा और कुणाल के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। कपल की नन्ही बेटी की पहली झलक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment