हिसार। हिसार से वाया बगला सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की चलती बस का अचानक पिछला टायर निकल गया। हादसे के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। टायर निकलने से बस अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित सड़क किनारे रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
हिसार से वाया बगला राजस्थान के सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की चलती बस का अचानक पिछला टायर निकल गया। हादसे के वक्त बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। टायर निकलने से बस अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित सड़क किनारे रोक लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बगला के पास पहुंचते ही बस से तेज आवाज आई और पिछला टायर निकलकर दूर जा गिरा। अचानक बस के झुकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया। घटना के बाद घबराए यात्री बस से बाहर निकल आए। मामले की सूचना रोडवेज डिपो के अधिकारियों को दी गई। यात्रियों ने बसों के रखरखाव और नियमित जांच को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि बसों की उचित मेंटेनेंस और चेकिंग नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
