होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, August 17, 2026 4:04 AM

सिंगरौली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल की ओर से सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय समारोह आयोजित किया गया। एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनसीएल देश को निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल ने सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कंपनी की मशीनीकरण, नवाचार, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण और युवाओं के लिए शुरू की गई ‘बेसिक फर्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0’ पहल का उल्लेख किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों और परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं एनसीएल मुख्यालय में निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ‘सुरक्षा प्रथम’, नवाचार और पर्यावरण-सम्मत खनन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस पर एनसीएल की सभी परियोजनाओं और इकाइयों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment