सोनीपत। देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबों में अब स्वाद के साथ टेक्नोलॉजी का तड़का भी देखने को मिल रहा है। रेशम ढाबे पर ग्राहकों को खाना परोसने के लिए रोबोट वेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑर्डर तैयार होने के बाद खाना रोबोट की ट्रे में रखा जाता है और नेविगेशन सिस्टम की मदद से रोबोट सीधे ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है। इसे सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जाता है। एक बार चार्ज होने पर रोबोट करीब डेढ़ से दो घंटे तक काम कर सकता है।
मुरथल के रेशम ढाबे पर अब ग्राहकों को खाना परोसने का अंदाज बदल गया है। यहां इंसानी वेटर की जगह रोबोट वेटर टेबल तक खाना पहुंचा रहा है। ऑर्डर तैयार होने के बाद ट्रे रोबोट पर रखी जाती है और नेविगेशन सिस्टम की मदद से वह खुद ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है। रोबोट को देखकर ग्राहक उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोग इसके साथ सेल्फी और वीडियो बना रहे हैं। एक बार चार्ज होने पर रोबोट करीब डेढ़ से दो घंटे तक काम करता है। खास बात यह है कि रोबोट से खाना सर्व कराने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ढाबा प्रबंधन के मुताबिक यह रोबोट बेंगलुरु की टीम ने तैयार किया है।
