होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली में खाद्य सुरक्षा के सख्त कदम: जेम्स बेकरी पर छापामार, 3200 किलो मिठाइयां जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, August 18, 2026 7:50 AM

सिंगरौली।  एसडीएम सिंगरौली के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी सुरेश जाधव के नेतृत्व में आज सिंगरौली में एक बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने माजनखुर्द स्थित जेम्स डिपार्टमेंटल एवं बेकरी स्टोर पर छापामार कार्रवाई कर करीब 3200 किलोग्राम संदिग्ध मिठाइयां जप्त की हैं।

जिले में खाद्य सुरक्षा का कड़ा संदेश देते हुए आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सिंगरौली के निर्देशन में, उपखंड अधिकारी सुरेश जाधव के नेतृत्व में टीम ने माजनखुर्द स्थित जेम्स डिपार्टमेंटल एवं बेकरी स्टोर पर अचानक छापा मारा। शिकायत मिलने के बाद हुई इस कार्रवाई में टीम ने पाया कि दुकान में बड़ी मात्रा में अमानक मिठाइयां जमा थी, जो त्योहारों के मद्देनजर बाजार में उतारी जानी थीं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि मिठाइयों की निर्माण तिथि और गुणवत्ता संदिग्ध है, जिससे जनता के स्वास्थ्य का खतरा बन सकता था। बिना किसी पूर्व सूचना के की गई इस कार्रवाई में लगभग 3200 किलोग्राम मिठाइयां जप्त कर ली गई हैं। इन मिठाइयों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जप्त सामग्री को पंचनामा बनाकर संबंधित दुकान के मालिक को सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन मिठाइयों का न तो विक्रय किया जाएगा और न ही उन्हें नष्ट किया जाएगा, जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती। जांच के बाद आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य मानकों को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि बाजार में गुणवत्ताहीन और खतरनाक खाद्य पदार्थों का प्रवेश न हो सके।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment