सिंगरौली। कलेक्टर कार्यालय और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में चल रहे “नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान” के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों का क्रम आज भी जारी रहा। यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
कलेक्टर कार्यालय और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त प्रयास से चल रहे “नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान” के तहत आज जिले के विद्यालयों में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का उद्देश्य लेकर चल रहा है। आज के कार्यक्रम में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयंत एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उज्जैनी में विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया और उन्हें समाज में नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक ग्रेड-3 श्री शिवम पटेल ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस शपथ के माध्यम से छात्रों ने स्वयं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया, साथ ही अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का प्रण लिया।
