होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ फ्लैट में पकड़ा।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, August 19, 2026 11:11 AM

लखनऊ। राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने ग्राम पंचायत सचिव पति को दूसरी महिला के साथ एक फ्लैट में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

गुडंबा इलाके में एक महिला ने अपने सरकारी कर्मचारी पति को दूसरी महिला के साथ फ्लैट में कथित तौर पर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया। अतरौली निवासी सबा ने बताया कि उनके पति अल्सफ बेग एक ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि पति कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में किसी महिला के साथ मौजूद हैं। मौके पर पहुंचने पर पति को महिला के साथ देखकर सबा ने हंगामा किया और कथित तौर पर महिला से हाथापाई भी हुई। सबा ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर मारपीट, नशे की लत और पत्नी-बच्ची की देखभाल नहीं करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों से जुड़े होने का भी आरोप लगाया है। सबा के मुताबिक उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उनकी ढाई साल की बेटी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर पति-पत्नी के विवाद को मध्यस्थता केंद्र भेज दिया है। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment