सिंगरौली। भारी बारिश के चलते नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी स्थित एफएम रेडियो के पास जलभराव की स्थिति बन गई। तालाब का पानी आसपास के घरों में घुसने की सूचना मिलते ही पार्षद एवं नगर निगम अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य मौके पर पहुंचे।
जिले मे लगातार हुई भारी बारिश के चलते नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में एफएम रेडियो के पास जलभराव की स्थिति बन गई। तालाब का पानी आसपास के घरों में घुसने की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य तत्काल मौके पर पहुंचे। पार्षद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और नागरिकों से समस्या की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अमले को तत्काल जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मौके पर हल्का पटवारी सुदेश गौतम, नगर निगम के सफाई मित्र कमलेश भंडारी सहित स्थानीय नागरिक त्रिवेणी शाह, रामबरन शाह एवं अन्य लोग मौजूद रहे। पार्षद के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने जल निकासी के लिए तत्काल कार्य शुरू किया। अनिल वैश्य ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
