होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर छापा, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, August 21, 2026 11:21 AM

सिंगरौली। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने माड़ा और रजमिलान क्षेत्र में मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और तहसीलदार अमित मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी गई है। कलेक्टर गौरव बैनल के आदेश एवं तहसीलदार माड़ा अमित मिश्रा के निर्देशन में माड़ा और रजमिलान क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान माड़ा स्थित बघेल होटल से बेसन लड्डू और खोवा, जबकि रजमिलान स्थित नंदू स्वीट्स से छेना एवं पनीर तथा इलाहाबादी स्वीट्स से पेड़ा एवं बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नंदू स्वीट्स रजमिलान और बघेल होटल माड़ा में खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया। इस पर तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठान संचालकों के प्रति नाराजगी जताते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2011 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किए। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक सुधार कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment