सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया, जिसमें अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तीन पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। 20 अगस्त को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा को रिजर्व केंद्र से हटाकर जियावन थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक आर.के. वर्मा को थाना चितरंगी से स्थानांतरित कर नौडिहवा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक उद्भमान वर्मा को रिजर्व केंद्र सिंगरौली से थाना चितरंगी में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी अधिकारियों पर रहेगी।
