होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता से रचाई शादी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, August 21, 2026 12:18 PM

मुरादाबाद। रानीनागल गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा में है। पति की मौत के करीब पांच साल बाद तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर के साथ नई जिंदगी शुरू की है। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने निकाह के साथ कोर्ट मैरिज भी की।

जिले के रानीनागल गांव में 3 बच्चों की मां तबस्सुम और 6 बच्चों के पिता मोहम्मद उमर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने पारिवारिक विरोध के बावजूद धार्मिक और कानूनी तरीके से शादी कर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है। तबस्सुम के पति की करीब 5 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मैकेनिक मोहम्मद उमर से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। परिजनों की सहमति नहीं मिलने पर दोनों ने पहले कलियर शरीफ में निकाह किया और बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली। मामला सामने आने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों ने साफ कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ आए हैं और अब अलग नहीं होंगे। उमर ने तबस्सुम और उनके तीनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने किराए के मकान, खरीदे गए प्लॉट और बच्चों के भरण-पोषण से संबंधित हलफनामा भी पंचायत में पेश किया। सहमति के बाद तबस्सुम अपने तीनों बच्चों के साथ उमर के घर चली गईं। अब दोनों के बच्चों को मिलाकर परिवार में कुल 9 बच्चे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment