सिंगरौली। एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय शक्तिनगर और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एनटीपीसी के अधिकारियों, चिकित्सकों, यूनियन एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों व सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।
एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय, शक्तिनगर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एनटीपीसी शक्तिनगर के अधिकारियों, चिकित्सकों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा दान किया गया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी शक्तिनगर के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकरा राव सहित वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से चेयरमैन एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं अतिरिक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन.के. जैन उपस्थित रहे। रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की टीम ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
