होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ की टहनियों में अटकी; फायर ब्रिगेड ने बचाई जान।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, August 27, 2026 6:14 AM

नेशनल डेस्क। भांडुप वेस्ट के तुलशेतपाड़ा इलाके में बुधवार सुबह एक 26 वर्षीय महिला ने सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। महिला जमीन पर गिरने के बजाय पास के पेड़ की टहनियों में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, हादसे में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

देखे वीडियो-

भांडुप वेस्ट के तुलशेतपाड़ा इलाके में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 10वीं मंजिल से 26 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के बजाय महिला पास के पेड़ की टहनियों में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही सुबह करीब 9:32 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने हुक वाली सीढ़ी की मदद से महिला को पेड़ से सुरक्षित नीचे उतारा और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। महिला की पहचान प्रतीक्षा हिवराले के रूप में हुई है। हादसे में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। उसे सायन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गंभीर स्थिति के कारण पुलिस अभी उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दे दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment