सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने कलेक्टर गौरव बैनल एवं विधायक रामनिवास शाह को राखी बांधी। छात्राओं के स्नेह से अभिभूत कलेक्टर ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए छाते और स्कूल बैग उपहार में दिए
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास सहित अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर गौरव बैनल और विधायक रामनिवास शाह को राखी बांधी। छात्राओं के स्नेह से अभिभूत कलेक्टर ने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। स्नेह के प्रतिफल में उन्होंने छात्राओं को बारिश से बचाव के लिए छाते और स्कूल बैग भेंट किए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित विद्यालय आने तथा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
