सिंगरौली। बाणसागर डैम का गेट खोले जाने के बाद चितरंगी क्षेत्र के 64 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।
बाणसागर डैम का गेट खोले जाने के बाद चितरंगी क्षेत्र के 64 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा जलस्तर और हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।
