होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

सवाई माधोपुर-दौसा में बारिश का कहर, उफनते नाले में बही बाइक।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, September 5, 2026 8:51 AM

सवाई माधोपुर। राजस्थान के पूर्वी जिलों में मानसून का दौर लगातार जारी है। सवाई माधोपुर और दौसा जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि, तेज बारिश से बांधों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से जलसंकट की चिंता कुछ कम हुई है।

देखे वीडियो-

राजस्थान के पूर्वी जिलों में मानसून का कहर जारी है। सवाई माधोपुर और दौसा में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश से बांधों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। सवाई माधोपुर में रणथंभौर क्षेत्र के बरसाती नाले और झरने तेज बहाव के साथ बह रहे हैं। झरेटी नाला उफान पर आने से सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग स्थित झरेटी रपट पर कई फीट पानी भर गया। इसके चलते कुंडेरा और श्यामपुरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया। रपट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार ने रपट पार करने की कोशिश की। पानी का बहाव तेज होने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत बहने लगा। युवक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में बह गई। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद रपट और नदी-नालों को पार करने की कोशिश लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और रपटों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment