होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

डोडा में चिनाब नदी में युवती ने लगाई छलांग, पिता से फोन पर कहा- ‘बाय-बाय पापा’

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 7, 2026 3:33 AM

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में चिनाब नदी में एक युवती के छलांग लगाने की दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रेम नगर पुल से छलांग लगाने से पहले युवती ने अपने पिता से फोन पर बात की। उसने पिता से कहा, “बाय-बाय पापा, यह मेरी जिंदगी है और मैंने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया है।”

देखे वीडियो-

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में प्रेम नगर पुल से एक युवती के उफनती चिनाब नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। नदी में कूदने से पहले युवती ने अपने पिता से फोन पर बात की और कथित तौर पर कहा, “बाय-बाय पापा, यह मेरी जिंदगी है और मैंने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया है।” युवती की पहचान पायल देवी, पुत्री कृष्ण लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पायल एक मेले से गांव के परिचित व्यक्ति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा बाइक में फंस गया। बाइक रोकने के बाद दुपट्टा निकाला गया, लेकिन इसके कुछ देर बाद पायल पुल के किनारे पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने और ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील की। बाइक सवार ने उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता ने भी बेटी से फोन पर बात कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और चिनाब नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से चिनाब नदी के तेज बहाव में युवती की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment