होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का हाइवा जब्त

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 7, 2026 6:20 AM

सिंगरौली। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भकुआर में कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के हाइवा वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ नवानगर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भकुआर में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे बिना नंबर के हाइवा वाहन को जब्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने ग्राम भकुआर में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक हाइवा वाहन में रेत का परिवहन किया जा रहा था, लेकिन वाहन पर कोई नंबर अंकित नहीं था। जांच में वाहन का चेचिस नंबर MAT777012N3D13538 पाया गया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान हाइवा वाहन मौके पर फंसा हुआ था। टीम ने वाहन को बाहर निकलवाने के बाद उसे जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सुरक्षार्थ नवानगर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग ने प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment