होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

तिरुपति से लौट रहे परिवार की कार पलटी, चार की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 7, 2026 8:03 AM

कोलार। कर्नाटक के कोलार और चिक्कबल्लापुर जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जो तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे।

कर्नाटक के कोलार और चिक्कबल्लापुर जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। कोलार में तिरुपति से बेंगलुरु लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कोलार जिले के KGF तालुक में डोड्डा कारी गांव के पास चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर टोयोटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 70 वर्षीय शरदाम्मा, 25 वर्षीय दीक्षिता, 41 वर्षीय देवेंद्र कुमार और 13 वर्षीय जिष्णु की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चिक्कबल्लापुर जिले के शिदलगट्टा तालुक में कोथानूर गेट के पास खेत मजदूरों को ले जा रही ओमनी कार की मिनी मालवाहक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। बताया गया कि मजदूर फूल तोड़ने के लिए हुजुगुरु गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment