सिंगरौली। माड़ा जनपद सदस्य रणधीर सिंह पर ग्रामीणों को धमकाने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के आरोप लगे हैं। माड़ा समिति प्रबंधक विवेक सिंह परिहार ने बयान जारी कर पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिले के माड़ा जनपद सदस्य रणधीर सिंह पर ग्रामीणों को कथित रूप से धमकाने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के आरोप लगे हैं। माड़ा समिति प्रबंधक विवेक सिंह परिहार ने पुलिस प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिहार ने आरोप लगाया कि रणधीर सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ग्रामीणों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों का भी उल्लेख किया। साथ ही फेसबुक लाइव और फोन के माध्यम से लोगों को कथित तौर पर धमकाने की बात कही गई है। परिहार ने आगे बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी (धारा 420) और जमीन धोखाधड़ी जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया (फेसबुक लाइव) और फोन के माध्यम से लोगों को डरा-धमका रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन से ऊपर हो सकता है? गरीब और आम जनता अगर मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही है, तो उन्हें इस तरह प्रताड़ित करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े-
दलित युवकों से मारपीट व जातिसूचक अभद्रता के मामले में जनपद सदस्य रणधीर सिंह एंव उनके साथियो पर SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज – जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा बाजार में मजदूरी करने जा रहे दलित युवकों के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में माड़ा जनपद सदस्य रणधीर सिंह का नाम सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणधीर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
