होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, तीन दिन से बना कौतूहल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 9, 2026 6:13 AM

श्योपुर। जिले के ददूनी गांव में एक सांड के करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सांड पिछले तीन दिनों से टंकी के ऊपर बैठा है और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिले के ददूनी गांव में एक सांड के करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सांड पिछले कई घंटों से टंकी के ऊपर बैठा हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांड को टंकी पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग मजाकिया अंदाज में यह कहते नजर आए कि “सांड महाराज, आपकी क्या मांगें हैं, जो आप पानी की टंकी पर चढ़ गए?” सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को श्योपुर में पानी की टंकियों पर चढ़कर मांगें रखने वाले लोगों से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सांड के लिए ऊपर ही पानी और चारे की व्यवस्था की, ताकि उसे भोजन-पानी मिलता रहे। वहीं, सांड के इतनी ऊंचाई पर पहुंचने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग के सामने सांड को सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती खड़ी हो गई। बाद में टीम ने क्रेन और पशु चिकित्सकों की मदद से सांड का रेस्क्यू किया। करीब 42 घंटे तक टंकी पर रहने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment