सिंगरौली। देवसर बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 की सीमा में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम देवसर के नेतृत्व में राजस्व एवं संबंधित विभागों की टीम ने ग्राम नौढ़िया और देवसर बाजार में सड़क सीमा में किए गए अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण को हटाया।
जिले के देवसर बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 की सीमा में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम देवसर के नेतृत्व में राजस्व एवं संबंधित विभागों के अमले ने ग्राम नौढ़िया और देवसर बाजार क्षेत्र में सड़क सीमा में किए गए अनधिकृत निर्माण एवं अन्य अतिक्रमण हटाए। अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और शासकीय भूमि की सीमा में अनधिकृत निर्माण अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से सड़क और शासकीय भूमि की सीमा में अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।
