मनोरंजन। अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी दादी कमला रनौत के साथ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने उम्र बढ़ने और बुढ़ापे की भावुक सच्चाइयों को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कंगना ने बताया कि उनकी दादी बेहद नेकदिल, अनुशासित और कला की गहरी समझ रखने वाली महिला रही हैं। उन्हें बुनाई, क्रोशिया, सिलाई-कढ़ाई और बागवानी का शौक था।
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी दादी कमला रनौत के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कर बुढ़ापे की भावुक सच्चाइयों को याद किया। कंगना ने बताया कि उनकी दादी बेहद नेकदिल, अनुशासित और कला की गहरी समझ रखने वाली महिला हैं। वह बुनाई, क्रोशिया और बागवानी में माहिर थीं और घर के अधिकांश काम खुद करती थीं। कंगना ने लिखा कि जिस महिला को उन्होंने हमेशा मजबूत और आत्मनिर्भर देखा, उसे उम्र के इस पड़ाव पर देखना उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि दादी को देखकर कई बार उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है। कंगना ने यह भी बताया कि दादी ने ही उन्हें सिलाई-कढ़ाई और बुनाई सिखाई तथा कोमल और नारी-सुलभ होने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने 1986 की अपनी और बड़ी बहन रंगोली की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उस दौर का अपना बचपन दिखाने के लिए उन्हें एआई की जरूरत नहीं है।
