सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने भाईदूज के पावन पर्व के अवसर पर 11 नवंबर 2026, बुधवार को सिंगरौली जिले के संपूर्ण क्षेत्र में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश पूर्व में घोषित 4 मार्च के स्थानीय अवकाश के स्थान पर रहेगा। जारी आदेश के अनुसार स्थानीय अवकाश कोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा। वहीं जिन शैक्षणिक संस्थानों में 11 नवंबर को परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।
भाईदूज पर्व के अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने सिंगरौली जिले के संपूर्ण क्षेत्र में 11 नवंबर 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश पूर्व में घोषित 4 मार्च 2026 के स्थानीय अवकाश के स्थान पर रहेगा। जारी आदेश के अनुसार स्थानीय अवकाश जिले के कोषालय एवं बैंकों में लागू नहीं होगा। इसके अलावा जिन शैक्षणिक संस्थानों में 11 नवंबर को परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित हैं, उन पर भी अवकाश लागू नहीं होगा। ऐसी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
