भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज बाजार में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा के श्रीनारायण नगर मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (52) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उमा भूषण अपने घर के पास सड़क पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे दो-तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
भागलपुर जिले में शुक्रवार को बदमाशों ने भाजपा के श्रीनारायण नगर मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती (52) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज बाजार में हुई। बताया गया कि उमा भूषण तांती घर के पास सड़क पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय और जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और मृतक नेता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
